वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर साइक्लिस्ट शिवम बीमार,आईसीयू में भर्ती
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- साइकिल से भारत भ्रमण कर अट्ठाइस हजार किमी का सफर तय कर विश्व रिकार्ड बनाने और सबसे कम उम्र में नेपाल के काला पत्थर और एवरेस्ट बेस कैम्प पर पहुंचने वाले साइक्लिस्ट शिवम पटेल अस्पताल की आईसीयू मे भर्ती हैं।जनपद के मिठौरा विकास खंड के करौता निवासी राम आशीष पटेल के पुत्र शिवम पटेल अपने हौसले से आए दिन जनपद व देश के नाम कीर्तिमान स्थापित करते रहे हैं।नेपाल में एवरेस्ट फतह करने वाले शिवम अमेरिका सहित तीन जगहों पर विश्व रिकार्ड के लक्ष्य पर कार्य कर रहे थे तभी अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजनो के अनुसार शिवम पटेल को सीने में असहनीय दर्द है जिसके कारण वह बेहोश हो जा रहे हैं। शिवम का इलाज गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था लेकिन परिवार की आर्थिक स्थित ठीक न होने से परिजन बुधवार को उन्हें गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल ले गये जहाँ चिकित्सको ने हालत गम्भीर देख उन्हें आईसीयू में एडमिट किया है। शिवम पटेल की हालत नाजुक देख क्षेत्रवासियों में मायूसी छा गयी है।जनपदवासी शिवम की सलामती की दुआ कर रहे हैं।शिवम का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर समाजसेवी राजेंद्र पटेल, सुधाकर पटेल अनिल, पटेल, शैलेश पटेल ,बैजनाथ पटेल आदि लोग अस्पताल पहुंचे और शिवम का हाल चाल जाना और परिजनो का हौसला बढाया।शिवम के अस्वस्थ होने की सूचना सोशल मिडिया पर आने के बाद जनपदवासी शिवम के इलाज के लिए आगे बढ आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।परिजनो के अनुसार एवरेस्ट पर चढाई के दौरान शिवम के नाक से काफी ब्लीडिंग हुई थी। धीरे धीरे परेशानी बढ़ती गयी और तबियत काफी बिगड़ गयी है।फिलहाल शिवम की बीमारी को लेकर चिकित्सक विभिन्न जांच करा रहे हैं।अस्पताल मे भर्ती कर चिकित्सक बेहतर इलाज मे जुट गये हैं।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला